हंडिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में ड्यूटी रोस्टर में दिन के 12 बजे तक नहीं बदलती हे तारीख आज दिनांक 4/12/2025 होने के बाद भी दिन के दोपहर के 12 बजे तक भी नहीं बदली स्टाफ की जानकारी और तारीख 3/12/2025 की ही जानकारी डाली हुई थी।

इससे यह साबित होता हे, कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया के डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, सफाई कर्मी समय पर अस्पताल उपस्थित न हो पाते होगे या फिर स्टॉफ की ड्यूटी गोपनीय रखना चाहते हैं। संबंधी स्टाफ से इस विषय में पूछा तो उन्होंने पहले बहाना बनाए उसके बाद तुरंत तारीख और नाम बदलने चालू कर दिए।

सवाल अब ये उठता है कि जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया पर क्या वरिष्ठ अधिकारी जांच के लिए नहीं आते। जिससे के चलते हंडिया स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी करते हैं मनमानी।
