08 माह से फरार इनामी अंर्तराज्य शातिर गैंग का चोर बाग-टांडा की पहाडियों पर दौडते-भागते पुलिस हिरासत में,।

देवास रिपोर्टर विनोद भूतडा

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत द्वारा सम्पत्ति सबधी अपराधो में फरार आरोपियो की धरपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी आदित्य तिवारी को निर्देशित किया गया था।

नगर निरीक्षक तहजीब काजी के अनुसार कस्बा कन्नौद के वैष्णवी कालोनी व ऋध्दि सिध्दी कालोनी स्थित सूने मकान व कावेरी ज्वेलर्स की दुकान पर हुई नकबजनी मे पूर्व में आरोपी राजू पिता बनसिह निवासी आगर उदियापुरा थाना बाग जिला धार व अन्य को गिरफतार किया गया था ।

जिनके द्वारा आरोपी सुपरिया व मोरसिह के फरार होने की सूचना पर, बाग-टांडा पहाडी क्षेत्र के रहवासी होने जगल पहाडियो का लाभ उठाकर भाग जाते थे, पुलिस द्वारा योजनाबध्द तरीके से आरोपियों के घर तथा पहाडियों की घेराबंदी की गई।

आरोपी पुलिस की आहट पाकर अपने परिजनों महिलाओ की सहायता से पीछे के गेट से पहाड़ी पर चढ़ गया व पुलिस को चकमा देने के लिये गुलेल चलाने लगा, पुलिस ने अधेरे में तथा पहाडियों की विपरित भोगोलिक परिस्थितियों में भी इस प्रकार घेराबंदी की आरोपी मोरसिंह पिता दिपला निवासी भगोरी थाना बाग जिला धार दौडते-भागते पुलिस हिरासत में आ गया।

आरोपी मोरसिह को गिरफतार कर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है, जिसमे , ओर भी वारदात का पता लग सकता है

Leave a Comment