Lok Sabha Election Result 2024: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को 8 लाख से ज्यादा वोटों से हराया

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ एमपी। विदिशा संसदीय क्षेत्र में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 8,20,868 मतों से जीत हासिल की है। शिवराज सिंह चौहान देश में सर्वाधिक वोट से जीतने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा को पटखनी दी। शिवराज सिंह चौहान की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में ढोल नगाड़े बजाकर जीत का जश्न मनाया।

विदिशा लोकसभा क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां से कांग्रेस इतिहास में केवल दो बार जीत पाई है, जब 1980 में प्रताप भानु शर्मा पहली बार यहां से सांसद चुने गए। इसके बाद 1984 में प्रताप भानु शर्मा दूसरी बार यहां से सांसद चुने गए थे। विदिशा लोकसभा क्षेत्र हिंदू महासभा, जनसंघ से लेकर भाजपा तक हमेशा इस लोक सभा सीट पर कब्जा रहा है।

ये भी देखें- Lok Sabha Election Result 2024: चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी प्रत्याशी ओम कुमार को करीब सवा लाख से ज्यादा वोट से हरा दिया है। 

कांग्रेस प्रत्याशी को 8 लाख से ज्यादा वोटों से हराया

सबसे ज्यादा यहां से पांच बार शिवराज सिंह चौहान सांसद रहे हैं और एक बार फिर 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया था। शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रिय यहां काफी देखी जाती है और इस चुनाव में भी देखने को मिली। अपने प्रतिद्वंदी को करीब 8 लाख वोटों से हराना क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

ये भी देखें- Lok Sabha Election Result 2024: अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हारी, कांग्रेस के केएल शर्मा जीते

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम