बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, एम्स में चल रहा था कैंसर का इलाज

World Swaraj News Bihar: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार शाम को दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 72 साल के थे। बीते कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे।

सुशील ने करीब 7 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई थी, जिसमें कैंसर का पता चला था। इसके बाद से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था।

उन्होंने 3 अप्रैल को अपने कैंसर की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। लिखा था, ‘पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है।’

उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को विशेष विमान से 12 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेगा। पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधे घर ले जाया जाएगा। राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहां से बीजेपी ऑफिस, विधान पार्षद होते पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार होगा।

सुशील मोदी के निधन की खबर फैलते ही बिहार समेत दिल्ली में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, पीएम, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम