कचरे और गंदगी से ग्रामीण परेशान ग्राम पंचायत पोखरनी में स्वच्छता ही सेवा अभियान की पोल खुलते नजर आ रही है।जहां पर स्वच्छता के नाम पर जगह-जगह कूड़े करकट के ढेर लगे हुए हैं। पंचनंदकिशोर भाटी ने गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में सरपंच से हाथ जोड़कर रविवार के दिन लगने वाले बाजार की जगह कूड़े करकट की साफ सफाई का निवेदन किया है गांव में जहां नालियां बनी हुई है वहां पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदे पानी में जहरीले मच्छरों के पैदा होने से बीमारियां भी बढ़ रही है। जहां नालिया नहीं बनी हुई है वहां सड़क के ऊपर गंदा पानी जमा हो रहा है। पंचायत के पंच एवं ग्रामीणों द्वारा मौखिक रूप से सरपंच महिपाल पटेल एवं रोजगार सहायक महेंद्र सोनी को स्थिति से बारंबार अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का कोई निराकरण नहीं हो रहा है। हर बार उनका यही जवाब होता है कि पंचायत में पैसे नहीं है जबकि पंचायत में लाखों रुपए की राशि खाते में होने की जानकारी भी मिली है।
महिपाल पटेल सरपंच पोखरनी
पंचायत में दो कचरा फेंकने वाली गाड़ियां थी जिनमें से एक चोरी हो गई है दूसरी मेरे खले में खराब पड़ी है जिसका पहिंया डलवाना पड़ेगा।पंचायत दर्पण उठा कर देख लो पंचायत के खाते में 7 महीने से पैसे नहीं डले हैं।
पंच नंदकिशोर भाटी
बाजार की सफाई के लिए ग्रुप में मैसेज डाला था अब सफाई हो गई है पहले भी इनको कई बार बोला कभी-कभी चार-चार बजे तक सफाई नहीं होती अब तो उनको बोल दिया है कि अब बहुत हो गई है अब सहन नहीं होगी अब बोलेंगे नहीं सीधा कार्रवाई करेंगे।
महेंद्र सोनी रोजगार सहायक
बाजार की साफ सफाई करवा दी गई है आज सफाई वाला लेट हो गया थाl
