गंगेश्वरी मठ की व्यवस्था में हो रहा है बाहरी हस्तक्षेप जनसुनवाई में दिया आवेदन

देखिए पूरा वीडियो

आज गोस्वामी समाज के लोगों के द्वारा जनसुनवाई में आवेदन देते हुए कहा गया कि गंगेश्वरी मठ सैकड़ो बर्षो से गोस्वामी सन्यासी संप्रदाय की धरोहर है तथा यहां पर मठ पर गुरु शिष्य परंपरा अनुसार गुरु के बाद शिष्य को महंत बनाया जाता है तथा इस समय परंपरा अनुसार महंत श्री विष्णु भारती इस पद पर पदासीन हैं

1000079602
गंगेश्वरी मठ की व्यवस्था में हो रहा है बाहरी हस्तक्षेप जनसुनवाई में दिया आवेदन 7

महंत के द्वारा ही मठ की व्यवस्था व संचालन करना व समस्त कार्यों का कर्ताधर्ता होता है मठ के अधीन आज तक 272 एकड़ जमीन है

देखिए वीडियो में

जिसका आय व्यय का समस्त लेखा-जोखा महंत के द्वारा किया जाता है मठ में परिक्रमा वासियों को प्रतिदिन सदा व्रत या पका भोजन प्रदान किया जाता है तथा साधु संतों को महंत के द्वारा दक्षिणा भी दी जाती है

1000079601
गंगेश्वरी मठ की व्यवस्था में हो रहा है बाहरी हस्तक्षेप जनसुनवाई में दिया आवेदन 8

प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी महंत के द्वारा श्राद्ध पक्ष में पंचमी पर अपने गुरु का श्राद्ध किया जाता है जिसमें हजारों लोगों को भोजन कराया जाता है गोस्वामी समाज के लोगों के द्वारा शिकायत करते हुए कहा गया कि नवंबर 24 माह में महंत श्री विष्णु भारती को पहला फुसलाकार कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे

1000079600
गंगेश्वरी मठ की व्यवस्था में हो रहा है बाहरी हस्तक्षेप जनसुनवाई में दिया आवेदन 9

बाद में इस पर अपनी मर्जी से कुछ लोगों ने लिखा कि महंत श्री विष्णु भारती से मठ का संचालन नहीं होता है अतः महंत चाहते हैं कि एक समिति बनाई जावे और इस आशय का आवेदन

देखिए वीडियो में

कलेक्टर की समक्ष रखा और पूर्व नियोजित तरीके से कलेक्टर महोदय की समीक्षा समिति बनाकर बाद में नियम निर्धारण की गई कि समिति मठ के समस्त कार्यों का संचालन करेगी

1000079599
गंगेश्वरी मठ की व्यवस्था में हो रहा है बाहरी हस्तक्षेप जनसुनवाई में दिया आवेदन 10

और समिति के अध्यक्ष सचिव मिलकर मठ पर लगने वाले व्यय करेंगे परंतु गंगेश्वरी मठ गोस्वामी समाज का है जिसमें वर्तमान तक परंपरा अनुसार गोस्वामी ही महंत नियुक्ति किया जाता है और उसका संचालन माननीय कलेक्टर महोदय सराकारा होते हैं

फिर इस नई समिति की अचानक व्यवस्था कैसी हो गई यदि समिति के द्वारा ही संचालन होना है तो गोस्वामी समाज के लोगों को ही समिति से सम्मिलित किया जाए नई बनाई गई समिति के द्वारा महंत श्री विष्णु भारती जी से समस्त अधिकार छीन लिए गए हैं

1000079601 1
गंगेश्वरी मठ की व्यवस्था में हो रहा है बाहरी हस्तक्षेप जनसुनवाई में दिया आवेदन 11

नई समिति के अध्यक्ष व सचिव द्वारा लोगों का संचालन किया जाना समिति पर संदेह का जन्म देता है अतः महंत को भी खाता संचालन हेतु लोगों के द्वारा किया जा रहा है वर्तमान में उक्त समिति के द्वारा हम गोस्वामी समाज के मठ में गो पालन किया जाता है उसके भरण पोषण हेतु मठ में भूसा तक उपलब्ध नहीं है

देखिए वीडियो में

ना ही महंत को दिया बाती या अन्य सामग्री क्रय करने हेतु राशि प्राप्त हो रही है ऐसे में महंत को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है गुरु शिष्य परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष अनुसार शिष्य अपने गुरु को प्रत्येक श्रद्धा पक्ष में श्राद्ध कराते हैं इस वर्ष भी पंचमी को श्राद्ध किया जाना है मगर आर्थिक सफलता के चलते इस कार्य में दिक्कत आना सुनिश्चित है

तथा नवनिर्मित समिति के द्वारा मठ में किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया जाता है महोदय आपसे निवेदन है कि समिति को निर्देशित करे तथा समिति मे गोस्वामी समाज के लोगों को शामिल करने की कृपा करें

गोस्वामी समाज के लोगों का कहना है कि निरंजन शर्मा जी के द्वारा वहां पर समिति बना दी गई तथा महंत विष्णु भारती जी से उनके सारे अधिकार ले लिए गए वह बस नाम मात्र के महंत रह गए हैं उन्होंने निवेदन किया है कि उन्हें उनके सारे अधिकार दिए जाएं

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के द्वारा कहा गया आपका मामला जबलपुर हाईकोर्ट में चल रहा है तथा कलेक्टर साहब के द्वारा कार्रवाई करने का किसी प्रकार कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया

Leave a Comment