World Swaraj News इंदौर। मूसाखेडी क्षेत्र में आने वाले शिव नगर में रहने वाले देवड़ा परिवार के घर पर गैस की टंकी फट गई। इसके चलते वहां रहने वाले छह लोग झुलसे गए। इन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भेजा गया। जहां बर्न यूनिट में मरीजों को भर्ती कराया गया है। छह में से तीन बच्चे हैं, जिनकी हालात काफी नाजुक बनी है। बच्चों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए हैं।
शिवनगर में रहने वाले देवड़ा परिवार में महिला खाना बना रही थी। इस दौरान टंकी से गैस रिसने लगी। थोड़ी देर में जोरदार धमाका हुआ। टंकी फटने से छह लोगों को गंभीर रूप से झुलस गए। दस वर्षीय अरुण पिता जगदीश देवड़ा, 16 वर्षीय मनीष पिता जगदीश देवड़ा, नौ वर्षीय रितिक पिता अर्जुन देवड़ा, 11 वर्षीय आयुष पिता श्याम देवड़ा, 15 वर्षीय माखन पिता जगदीश देवड़ा और 24 वर्षीय दीपक पिता नंदनसिंह चौहान को गंभीर रूप से घायल है। इन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।