हंडिया। शनिवार रात करीब 8 बजे हंडिया के मुख्य बाजार में एक अमानवीय और शर्मनाक घटना सामने आई, जिसने आसपास के नागरिकों को हिला कर रख दिया। एक टैक्टर चालक ने गौ माता को रस्सी से बांधकर भरे बाजार से घसीटते हुए ले जाया। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए और कई लोगों ने इसे रोकने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गौ माता को रस्सी से टैक्टर में बांधकर कर ले जाया गया। लोगों के कहने के बाद भी टैक्टर चालक ने अपनी चाल नहीं रोकी। कुछ ही लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो फिलहाल केवल स्थानीय स्तर पर मौजूद है और अभी सोशल मीडिया पर नहीं गया है।
स्थानीय नागरिकों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की। उनका कहना है कि गौ माता हिन्दू धर्म में पूजनीय है और उसके साथ ऐसा व्यवहार समाज और धर्म दोनों के लिए कलंक है। लोग प्रशासन से दोषी के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस घटना के बाद हंडिया प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बताया गया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनन कार्रवाई की जाएगी।
जनता का आक्रोश:हंडिया के नागरिकों का कहना है कि अब किसी भी जीव के साथ अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह घटना पूरे शहर में चेतावनी की तरह प्रभाव डाल रही है और लोगों में संवेदनशीलता बढ़ा रही है।
