लम्बे इंतजार के बाद गेहू खरीदी प्रारंभ क्षेत् मे गेहू की फसल प्रति वर्ष दस मार्च से आना शुरू हो जाती है

रिपोर्टर कन्नौद देवास विनोद भूतडा .

जिला देवास के कन्नौद मे किसान हितैषी सरकार ने दस अप्रेल को गेहू खरिदी केन्द्र प्रारंभ किये ‘ जहां बडी संख्या मे किसान और भाजपा नेताओ की उपस्थिति मे सरकार व्दारा विधि विधान के साथ गेहू खरीदी प्रारंभ की गयी .।

तथा विधायक श्री आशीष शर्मा ने सरकार की नीतियो की खूब प्रशंसा की सरकार की गेहू खरीदी केन्द्र देर से प्रारंभ करने के निर्णय पर किसानो ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब गेहू मार्च मे आने लगते है तो इतने विलंब से खरीदी शुरू कयो की जा रही है एक महिने मे पचास फिसदी से ज्यादा किसान फसल बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर पाते ।

लेकिन अब यह गेहूं की राशी कब प्राप्त होगी इसमे संशय है वही अभी केवल पांच ऐकड से कम कृषि भूमि वाले किसानो के गेहू खरीदे जाएगे और बडी खेती वालो के गेहू शायद बरसात मे खरीदे जाएगे और कृषि उपज मंडियो तथा गोदामो मे रख रखाव के अभाव मे हजारो लाखो टन गेहू बरसात से खराब होगा और फिर गेहू को नुकसान से बचाने के लिए व्यय राशी मे अधिकारी सरकारी राशि का अपव्यय करेंगे ।

जबकि यदि यही खरीदी मार्च मे शुरू कर देवे तो बरसात तक गेहू आसानी से सुरक्षित स्थान पर पहुंच वही किसान भी गेहू समय से बेचकर बैक के कर्ज़ तथा अन्य खर्च मे राशी खर्च कर सके लेकिन यहां तो भाजपा सरकार हवा मे तीर चला रही है और कांग्रेस विपक्ष के रूप मे कभी किसान हित मे आगे आना नही चाहती है शायद ।

Leave a Comment