हरदा जिले के खामापडवा ग्राम से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां पर गिट्टी से भरे डंपर के द्वारा स्कूटी सवार सिराली तहसील के नहाली कला ग्राम के दम्पति को ट्रक ने टक्कर मार दी!

जिससे स्कूटी पर सवार महिला को बहुत ही गंभीर छोटे आई! इसके बाद महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत ही जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया!जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई!

बताया जा रहा है कि मृतिका का नाम अर्चना पति मुकेश पीपल्दे उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है! तथा साथ ही महिला गर्भवती थी! जिला अस्पताल में महिला की मृत्यु के बाद उसका पीएम चल रहा है!

परिवार पर महिला की मृत्यु के बाद काफी मातम छा गया है! बताया जा रहा है कि उक्त दंपति हरदा जा रहे थे! तथा रास्ते में पढड़ने वाले गांव खामा पड़वा में गिट्टी से भरे ट्रक की टक्कर से यह हादसा हो गया!

इसके बाद लोगों के द्वारा मौका स्थल पर ही ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है! तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है!
