Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

World Swaraj News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार (17 मई) को गोल्ड 250 से 270 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 73,750 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 67,600 रु. है। बता दें कि सोना 19 अप्रैल को 74,340 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतों में लगातार बढ़त उछाल 

दिल्ली और मुंबई में शुक्रवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बढ़त दर्ज की गई। चांदी के दाम 89,100 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। चांदी की कीमतें पिछले तीन दिनों में 2600 रुपए चढ़ी हैं। अभी चेन्नई और कोयंबटूर में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 92,500 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का क्या भाव है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 1 डॉलर चढ़कर 2330.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें थोड़ी नीचे आई हैं और यह 27.35 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

Screenshot 2024 05 17 15 28 11 89
Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस 3

जानिए Gold की शुद्धता के मानक

गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Leave a Comment