मंगलवार जनसुनवाई केंद्र हरदा में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन पत्र देते हुए श्री बजरंग सेना ने अवगत कराया कि आपके द्वारा गोवंश पालकों के विरुद्ध प्रतिबंधत्मिक आदेश जारी किया है!
जिसका जिले में पालन नहीं हो रहा है! श्री बजरंग सेना की और से मांग की गई है! कि जिस गोवंश के कान पर टैग लगा हुआ है! उससे पशुपालक की पहचान कर उचित कार्यवाही कर उक्त गोवंश को पशुपालक के सुपर्द किया जाए! एवं जुर्माना किया जाए!
और आगे से रोड़ पर नहीं छोड़ने का शपथ पत्र लिया जाए! जिस पर कलेक्टर महोदय ने विभागीय बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए! कि प्रतिबंधत्मिक आदेश का कड़ाई से पालन करवाया जाए !
