ग्राम में बिक रही शराब बिक्री को रोकने के लिए जनसुनवाई में दिया आवेदन

आज जनसुनवाई में हरदा जिले के करीबी ग्राम कमताड़ा के ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय श्री जैन से शिकायत करते हुए आवेदन दिया कि हमारे गांव में कुछ परिवारों के द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है

1000063599
ग्राम में बिक रही शराब बिक्री को रोकने के लिए जनसुनवाई में दिया आवेदन 4

जिसमें कच्ची महुआ और देसी शराब भी बेची जा रही है ग्रामीणों ने बताया कि जब भी आबकारी विभाग के द्वारा कार्यवाही के लिए पुलिस आती है

तो उनके घर में कुछ भी नहीं मिलता है परंतु पुलिस के जाते ही ठीक 2 घंटे बाद ही उनके घरों में लंबी-लंबे लाने लग जाती है उन्होंने आबकारी विभाग पर आरोप लगाया है

1000063598
ग्राम में बिक रही शराब बिक्री को रोकने के लिए जनसुनवाई में दिया आवेदन 5

कि यह कैसे करवाई की जाती है कि उन्हें शराब बेचने वालों के घर में कुछ नहीं मिलता है परंतु 2 घंटे के बाद ही वहां पर शराब खरीदने वालों की लाइन लग जाती है साथ ही उन्होंने यह भी शिकायत की गांव में ही शराब बिक्री होने के कारण बड़े से लेकर बच्चों तक शराब के आदी हो रहे हैं

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करेंगे तथा चक्का जाम कर देंगे

Leave a Comment