ग्राम में चल रहे अवैध शराब सट्टे के व्यापार को रोकने महिलाओं ने जनसुनवाई में दिया आवेदन

मंगलवार जनसुनवाई में हरदा जिले के करीबी ग्राम बैडी की महिलाओं ने आवेदन देते हुए कहा कि ग्राम में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से शराब और सट्टे का व्यापार किया जा रहा है! उन्होंने बताया कि ग्राम के अशोक पिता रतीलाल के द्वारा सट्टे के व्यापार किया जाता है!जिसे पूर्व में तीन बार जिला बदर किया जा चुका है! एवं सुखलाल पिता मुकंदराम के द्वारा कच्ची हाथ भट्टी शराब गली-गली में भेजी जाती है!

1000096535
ग्राम में चल रहे अवैध शराब सट्टे के व्यापार को रोकने महिलाओं ने जनसुनवाई में दिया आवेदन 4

रतीलाल बेलदार के द्वारा ग्राम के सार्वजनिक हेडपंप के पास दारु बेची जाती है! जहां पर महिलाओं के द्वारा पानी लेने जाने पर वहा पर अप शब्दो का माहौल बना हुआ है! जिसके चलते महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है!अशोक बेलदार के द्वारा अपने घर और तवा कॉलोनी में सट्टे और दारू का व्यापार किया जाता है! जिससे गांव का माहौल पूर्ण रूप से खराब हो चुका है!

1000096536
ग्राम में चल रहे अवैध शराब सट्टे के व्यापार को रोकने महिलाओं ने जनसुनवाई में दिया आवेदन 5

तथा ग्राम के बड़ों से लेकर बच्चों तक को शराब की लत लग चुकी है! जिसके चलते ग्राम की महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है! महिलाओं के द्वारा शिकायत करते हुए बताया गया है कि शराब पीने के बाद उनके घरों में रोजाना लड़ाइयां होती है!

जिससे वैवाहिक जीवन में बहुत सी कठिनाइयां का सामना करना पड़ता है!तथा बच्चों के शराब सेवन करने से उनके भविष्य तथा मानसिक विकास पर भी प्रभाव पड़ रहा है!अतः महोदय जी आपसे निवेदन है कि,आप इस समस्या को अपने संज्ञान में लेते हुए समस्या को हल करने हेतु कार्रवाई करें!तथा ग्राम में चल रहे अवैध शराब एवं सट्टे का व्यापार बंद हो जाए!

Leave a Comment