धार्मिक नगरी हंडिया में एक बार फिर शराब बिक्री को देखा जा सकता है वहीं दूसरी और मोहन सरकार धार्मिक क्षेत्रों से शराब बंद करने में लगी हुईं हैं।

हंडिया। तहसील क्षेत्र में आज काफी जगह छोटी छोटी दुकानें खोल कर अवैध शराब बिक्री की जा रही है।

हंडिया में भी लंबे समय के बाद एक बार फिर शराब बेचते देखा जा सकता है। क्या फिर से हंडिया ग्राम में अवैध कार्य बढ़ने लगे हैं। या फिर प्रशासन छेत्र में अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगने में असमर्थ हैं।

हंडिया के मालपोन रोड पर खुलेआम शराब बिक्री की गई मार्ग से आने जाने वाले राहगीर और ग्राम के लोगों ने बताया कि ग्राम में एक बार फिर शराब माफिया सक्रिय हो चुके हैं।

अब देखना ये है कि क्या हंडिया की शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हंडिया प्रशासन अवैध रूप से शराब बिक्री पर रोख लगा पाती है या नहीं ।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम