हंडिया खंड स्तरीय पशुपालन प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी कार्यक्रम हुआ संपन्न

अभिषेक लोधी संवाददाता हंडिया

हंडिया। आज दिनांक 10/2/2025 को पशु चिकित्सालय हंडिया में पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह अंतर्गत खंड स्तरीय पशुपालन प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी कार्यक्रम रखा गया था।

राष्ट्रीय पशु कल्याण एवं पशुपालन जागरूकता माह 14 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत आज विकासखंड हरदा, तहसील हंडिया में पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजन किया गया।

शासकीय पशु चिकित्सालय हंडिया प्रभारी बी.वी.ओ डॉक्टर सत्यनारायण बांके जी द्वारा कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को उन्नत पशुपालन की नवीन तकनीकों तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी तथा पशुपालन के व्यवसाय से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने एवं स्वरोजगार स्थापित करने के विषय पर पशुपालकों को जानकारी दी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत बकरी पालन, सालेज मेकिंग, मुर्गी पालन, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन, राष्ट्रीय टीकाकरण, राष्ट्रीय 21वीं पशु गणना, रेबीज, कृत्रिम गर्भाधान, सेक्स सॉर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भधारण एवं भ्रूण प्रत्यारोपण द्वारा गर्भाधान आदि की जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम विकासखंड हरदा में पशुपालन एवं पशु कल्याण जगरूकता के रूप में किया जा रहा है।

जिसकी अध्यक्षता श्री अवंतिका प्रसाद जी तिवारी, वरिष्ठ पशुपालक, श्रीमती मंजू प्रभुदयाल धनगर जनपद सदस्य, पशुपालक, विभागीय अधिकारी डॉ सतनारायण बांके जी , डॉ सय्यद अनवर अली जी ,डॉ बालकृष्ण यादव जी , डॉ बी.डी मुकाती जी एवं क्षेत्र की गौशाला एवं मैत्री गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम