हंडिया में खेल क्रांति की गूंज — 10 लाख के प्रस्ताव के साथ बनेगा प्रदेश का सबसे आधुनिक स्पोर्ट्स ग्राउंड!

हंडिया। क्षेत्र का दशकों पुराना सपना आखिरकार साकार होने की दिशा में मजबूती से बढ़ चुका है। खेल मैदान के शुभारंभ के बाद अब ग्राम पंचायत द्वारा 10 लाख रुपए का विशेष प्रस्ताव सौंपे जाने से क्षेत्र में खेल क्रांति की नई नींव पड़ गई है।

सोमवार को हुए आयोजन में युवाओं का जो जोश और उत्साह दिखाई दिया, उसने साफ कर दिया कि हंडिया अब खेलों के लिए सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि उभरता हुआ स्पोर्ट्स पावर सेंटर बनने जा रहा है।

ग्राम पंचायत का बड़ा कदम10 लाख का प्रस्ताव पूर्व मंत्री कमल पटेल को सौंपा*

*ग्राम पंचायत ने खेल मैदान के विकास के लिए 10 लाख रुपए का प्रस्ताव पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के नाम अधिकृत रूप से सौंपा, जिसे ओलंपिक संघ के जिला अध्यक्ष संदीप पटेल ने ग्रहण किया।

संदीप पटेल का शक्तिशाली बयान मैदान तालियों से गूंज उठाप्रस्ताव मिलने के बाद संदीप पटेल ने जो घोषणा की, उसने पूरे मैदान में जोश की नई लहर पैदा कर दी—> “सरकार हमारी है… युवाओं की मांग को किसी भी कीमत पर अधूरा नहीं रहने देंगे।यह ग्राउंड हम प्रदेश के टॉप खेल केंद्रों की कतार में खड़ा करके दिखाएंगे। जितना प्रयास करना पड़े—सब करेंगे।

”उनके बयान पर युवाओं ने ज़ोरदार तालियों और जयघोष से मैदान को गूंजा दिया। माहौल पूरा खेल-जुनून विकास-उम्मीद = मेगा एनर्जी से भर गया।आयोजन में उमड़ी भीड़ — गांव का स्वर्णिम दिन माना गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे ,ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री,समाजसेवी अवंतिका प्रसाद तिवारी,सरपंच लखन लाल भिलाला,उपसरपंच शरण तिवारी, जनपद सदस्य धर्मेंद्र जाजड़ा,भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा,पूर्व सरपंच लालखा,गोविंद पटेलसभी ने इस पहल को युवाओं के भविष्य की दिशा बदलने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

बड़ी घोषणा — अगले वर्ष होगा राज्यस्तरीय मेगा खेल महोत्सवहंडिया का नया खेल हब तैयार — अब कोई प्रतिभा अनदेखी नहीं जाएगी!यह प्रस्ताव, यह शुरुआत और यह जनसमर्थन—हंडिया को प्रदेश के सबसे चमकदार खेल केंद्रों में बदलने की दिशा में मजबूत कदम हैं।

Leave a Comment