हंडिया। पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे द्वारा जिले में अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा श्रीमति शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया व उनकी टीम ने 07 अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना हंडिया पुलिस ने आज दिनांक 18/08/2025 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम पचौला रोड, हनुमान टेकरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जो काले व सिल्वर पट्टे रंग की HF डीलक्स मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) पर अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने मौके पर से बंटी पिता रामचरण देवड़ा, उम्र 28 वर्ष, निवासी सोनतलाई, जाति कोरकू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से HF डीलक्स मोटरसाइकिल (बिना नंबर) व 07 पेटी देशी लाल मसाला शराब (कुल 350 क्वार्टर, अनुमानित कीमत ₹35,000) जप्त की गई।
आरोपी के पास शराब रखने का कोई वैध अनुज्ञा पत्र नहीं था। उसे मौके पर ही धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:* थाना प्रभारी उनि. मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि महेश पाशी, प्रआर 128 कंचन सिंह राजपूत, प्रआर 397 विजेन्द्र सिंह तोमर, प्रआर 202 मनीष सिंह ठाकुर, आरक्षक 86 नीतेश कुशवाह
