हंडिया। जिला हरदा दिनांक: 07 सितम्बर 2025आज दिनांक 07/09/2025 को ग्राम मालपौन की महिलाओं द्वारा ग्राम में अवैध शराब बिक्री की शिकायत संबंधी आवेदन थाना हंडिया में प्रस्तुत किया गया। प्राप्त आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी हंडिया द्वारा एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही की गई।टीम द्वारा ग्राम मालपौन में दबिश दी गई, जिसमें निम्नलिखित व्यक्तियों को अवैध देशी कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।
1️⃣ भारत प्रजापति पिता रामगोपाल प्रजापति, उम्र 50 वर्ष, निवासी मालपौन
2️⃣ कांतीलाल केवट पिता इंदरसिंह केवट, उम्र 28 वर्ष, निवासी मालपौन
3️⃣ रायसिंह उर्फ बब्लू पिता किशन कोरकू, उम्र 30 वर्ष, निवासी मालपौनउपरोक्त तीनों आरोपियों के कब्जे से प्रत्येक से 5 लीटर, कुल 15 लीटर देशी कच्ची शराब जप्त की गई।
सभी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
मुख्य भूमिका : उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि अशोक अहिरवार, सउनि मंजू मसीह, प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर, आर 271 राहुल राजपूत, आर 86 नितेश कुशवाहथाना हंडिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।
