हरदा में गेहूं खरीदी में देरी: किसान को ₹350 प्रति क्विंटल की सीधी चोट।

संवाददाता मिथलेश वैष्णव

हरदा। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी की तारीखें बार-बार बदलने से किसानों में भारी आक्रोश है।

आम किसान यूनियन ने सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।₹2700 के बजाय किसान मंडी में ₹2200-2300 में गेहूं बेचने को मजबूर है। प्रति क्विंटल ₹350 का घाटा किसान की कमर तोड़ रहा है। बारदाने की कमी का बहाना बनाकर खरीदी टाली जा रही है।

भुगतान न मिलने से किसान न बैंक का कर्ज चुका पा रहे हैं और न ही बिजली बिल, जिससे खेतों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।”सरकार केवल दावों में किसान हितैषी है, धरातल पर किसान अपनी उपज औने-पौने दाम पर बेच रहा है।

अगर जल्द तुलाई शुरू नहीं हुई, तो यूनियन आंदोलन करेगी।” — बसंत सारन (आम किसान यूनियन)

Leave a Comment