हरदा-संदलपुर रेलवे लाइन आंदोलन का असर विधानसभा में, जमुना जैसानी फाउंडेशन ने शुरू किया था आंदोलन।

हरदा-संदलपुर रेलवे लाइन आंदोलन का असर विधानसभा में,
जमुना जैसानी फाउंडेशन ने शुरू किया था आंदोलन।
जमुना जैसानी फाउंडेशन द्वारा जनहित को लेकर शुरू किए गए हरदा- संदलपुर रेलवे लाइन आंदोलन का असर विधानसभा में देखने को मिला है

पूरी खबर वीडियो में देखे

दो विधायकों ने विधानसभा में लिखा था पत्र

image search 1734763762928
हरदा-संदलपुर रेलवे लाइन आंदोलन का असर विधानसभा में, जमुना जैसानी फाउंडेशन ने शुरू किया था आंदोलन। 8
image search 1734763792848
हरदा-संदलपुर रेलवे लाइन आंदोलन का असर विधानसभा में, जमुना जैसानी फाउंडेशन ने शुरू किया था आंदोलन। 9


जहां हरदा विधायक डाँ रामकिशोर दोगने एवं खातेगांव विधायक शर्मा के अशासकीय संकल्प पर विधानसभा ने इंदौर जबलपुर वाया बुदनी रेलवे लाइन में हरदा संदलपुर रेलवे लाइन जोड़ने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया है। पत्र में उल्लेखित है कि हरदा जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन से मात्र 30 किलोमीटर दूर संदलपुर से होकर यह रेलवे लाइन निकल रही है ।

जैसानी फाउंडेशन ने केंदीय मंत्री को दिया था ज्ञापन

IMG 20241221 WA0220
हरदा-संदलपुर रेलवे लाइन आंदोलन का असर विधानसभा में, जमुना जैसानी फाउंडेशन ने शुरू किया था आंदोलन। 10


इसमें जुड़ने से हरदा सहित अन्य आसपास के जिलों एवं तहसीलों को फायदा होगा। इंदौर से सीधे मुंबई, कोलकाता ,हैदराबाद, नागपुर, सोमनाथ आदि से यात्रियों का सीधा जुडाव हो जाएगा। 30 किलोमीटर के मार्ग में नर्मदा नदी पर सिर्फ एक पुल बनाना होगा। उक्त रेलवे लाइन जुड़ जाने से हरदा शहर वह आसपास की तहसीलों के अधिवक्ताओं को इंदौर हाई कोर्ट आना-जाना, आसपास की तहसीलों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षण संस्थान इंदौर में अध्ययन करने, व्यापारियों को अपने व्यवसाय इंदौर के मुख्य व्यवसायिक केंद्र से जुड़ने व किसानों को अपनी फसल की उपज इंदौर शहर की मंडियो में पहुंचने में सुविधा होगी।
का

बाइक रैली निकाल सौंपा था ज्ञापन

Q 1734764204
हरदा-संदलपुर रेलवे लाइन आंदोलन का असर विधानसभा में, जमुना जैसानी फाउंडेशन ने शुरू किया था आंदोलन। 11


दोनों विधायकों द्वारा की गई इस पहल से आंदोलन को एक नई दिशा मिली है। वही क्षेत्र वासियों में जल्द ही नई रेलवे लाइन की सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। जानकारी मिलने पर क्षेत्र की जनता ने दोनों विधायकों का आभार व्यक्त कर उनको बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।

हरदा में चलाया पोस्टर अभियान

Q 1734764325
हरदा-संदलपुर रेलवे लाइन आंदोलन का असर विधानसभा में, जमुना जैसानी फाउंडेशन ने शुरू किया था आंदोलन। 12
Q 1734764802
हरदा-संदलपुर रेलवे लाइन आंदोलन का असर विधानसभा में, जमुना जैसानी फाउंडेशन ने शुरू किया था आंदोलन। 13


ज्ञातव्य है कि युवा समाजसेवी शांति कुमार जैसानी द्वारा जमुना जैसानी फाउंडेशन के बैनर तले इस मुहिम की शुरुआत सितंबर 2024 में की गई थी जिसमें व्यक्तिगत एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता को जोड़कर बाइक रैली ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान इस जनहित के मुद्दे कर आकर्षित करवाया था। जमुना जैसानी फाउंडेशन की मेहनत अब रंग लाती हुई दिखाई दे रही है।

Leave a Comment