हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

संवाददाता अनिल मालवीय सिराली वर्ल्ड स्वराज न्यूज

हरदा।हरदा जिले के थाना सिराली मे हत्या करने वाले आरोपी को सिराली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है मामला हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ियाकला का हे जहां एक हनुमान आश्रम सेवक की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर को आरोपी को बैतूल से गिरफ्तार कर लिया है उससे हत्या के कारणों को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ज्ञात हो गुरुवार सुबह बेड़ियाकला के पास एक खेत में पहटकला निवासी संतोष पिता लक्ष्मीनारायण पालीवाल 48 वर्ष का शव मिला था संतोष पालीवाल हनुमान मंदिर के आश्रम में सेवक के रूप में काम करता था।

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि आरोपी रामकुमार और मृतक संतोष पालीवाल दोनों आश्रम में साथ रहते थे। उनके बीच लंबे समय से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था।

आरोपी को आशंका थी कि संतोष उसे आश्रम से हटाना चाहता है। बुधवार रात भांग के नशे में रामकुमार और संतोष के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी रामकुमार ने संतोष की गर्दन को अपने दांतों से काट लिया जब संतोष बेसुध हो गया, तो आरोपी ने अपने हाथों से उसके दोनों जबड़ों को पकड़कर उखाड़ दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था उसकी तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गईं। इन टीमों की मदद से आरोपी को बैतूल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।

Leave a Comment