संस्कृति और भाषा को मिलेगा नया आयाम**लीडिंग इवेंट प्रोडक्शन एवं हेडलाइंस 24 न्यूज़ चैनल की अनूठी पहल*
*14 सितंबर को हो रहा है आयोजन*भोपाल।
राजधानी भोपाल में हिंदी दिवस के अवसर पर लीडिंग इवेंट प्रोडक्शन एवं हेडलाइंस 24 न्यूज़ चैनल द्वारा हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 सितंबर को हिंदी भवन, भोपाल में आयोजित होगा।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी शिरकत करेंगे,

जबकि विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में हिंदी की महत्ता को दर्शाने के लिए गीत-संगीत, कविताएं, और पारंपरिक हिंदी परिधानों में प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं को यह संदेश देना है कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है।
आज की पीढ़ी अंग्रेज़ी की ओर अत्यधिक आकर्षित हो रही है, जिससे हिंदी और भारतीय संस्कृति धीरे-धीरे पीछे छूट रही है। इसी कारण, यह आयोजन युवाओं में हिंदी के प्रति प्रेम और गर्व की भावना जागृत करने हेतु आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से हिंदी भाषा को एक नई पहचान मिलेगी और देशभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार को गति मिलेगी।
यह पहल न केवल भाषा को जीवित रखने की दिशा में एक कदम है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजने का प्रयास है।समय सुबह 10:00 के शाम को 4:00 तक
