होली मिलन समारोह 25 मार्च को, मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित होगे

वर्ल्ड स्वराज न्यूज हरदा। नगर पालिका अधिकारी हरदा कमलेश पाटीदार ने बताया कि आईटीआई हरदा के पास स्थित मैदान में “होलिका दहन” कार्यक्रम 24 मार्च को रात्रि में तथा “होली मिलन समारोह” 25 मार्च को सुबह आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024 03 21 at 4.31.11 PM

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कलेक्टर आदित्य सिंह और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी व मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इस दौरान मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ एवं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment