Harda: मतदान दिवस 7 मई को जिले के सभी न्यायालयों एवं अनुभागों में अवकाश घोषित

world Swaraj News Harda: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा ने मतदान दिवस 7 मई मंगलवार को न्यायिक जिला स्थापना हरदा के क्षेत्राधिकार में अवकाश घोषित किया है। 

  जारी आदेश अनुसार 7 मई को न्यायिक जिला स्थापना हरदा के क्षेत्राधिकार में जिला मुख्यालय हरदा, तहसील मुख्यालय टिमरनी एवं तहसील मुख्यालय खिरकिया में कार्यरत सभी न्यायालयों एवं अनुभागों के लिये अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम