जादू नहीं विज्ञान है, समझना समझाना आसान है’’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

‘’जादू नहीं विज्ञान
हरदा 25 अक्टूबर 2024,
समाज में व्याप्त अंधविश्वास , रूढ़ियां एवं विभिन्न परंपराओं से निजात पाने एवं उनके वास्तविक कारणों को वैज्ञानिक सिद्धांतों के द्वारा स्पष्टीकरण करने एवं विज्ञान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु समग्र शिक्षा सेकेंडरी एजुकेशन के अंतर्गत “जादू नहीं विज्ञान है समझना समझाना आसान है” कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन डॉक्टर बी आर अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित किया गया।

जिसके अंतर्गत जिले के तीनों विकासखंड हरदा, टिमरनी खिरकिया से पांच पांच टीम के साथ एक एक मार्गदर्शक शिक्षक द्वारा सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रयोग जैसे पानी में आग लगाना, हवन कुंड में अग्नि उत्पन्न करना ,चावल से भरे लोटे को चाकू से उठाना, नींबू के अंदर से खून निकालना, ऐसे अनेक प्रयोगों का प्रदर्शन विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी एस रघुवंशी, सहायक संचालक श्री बलवंत पटेल, एडीपीसी श्री ओ एस महाजन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरिता तोमर, मास्टर ट्रेनर श्री संतोष कुमार मालवीय, श्री योगेन्द्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन के साथ किया गया। उपस्थित समस्त अतिथियों का पुष्पमाला के द्वारा अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी एस रघुवंशी द्वारा अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक घटना – परिघटना
क्रिया – अभिक्रिया के पीछे वैज्ञानिक तथ्य एवं सिद्धांत का उपयोग होता है लेकिन हमारी अनभिज्ञता के कारण हम उसे जादू टोने का स्वरूप प्रदान कर देते हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी, द्वितीय स्थान. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा तथा
तृतीय स्थान पर शासकीय हाई स्कूल भादूगांव. रहे । इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए । निर्णायक के रूप में स्वामी विवेकानंद पीएम श्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा के प्राध्यापक डॉ मनीष परसाई, डॉ वंदना मगरदे, डॉ शीतिका बरकले ने विशेष योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
सहायक संचालक श्री बलवंत पटेल द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए बताया कि आप और हम सब मिलकर परिवार,समाज, और गांव में इस प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास कर विज्ञान के प्रति जागृति उत्पन्न कर सकते है। शिक्षक संगोष्ठी के अंतर्गत श्री हरीश कुमार सिसोदिया द्वारा जादू नहीं विज्ञान है पर अपनी बातों को रखते हुए कुछ वैज्ञानिकों तथ्यों के साथ कुछ घटनाओ को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थी, मार्गदर्शक शिक्षकों, अतिथियों, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री नितिन कुमार सोनी एवं श्रीमती वंदना घोष राय उ मा शिक्षक के द्वारा किया गया।

Leave a Comment