संवाददाता अनिल मालवीय सिराली
मध्य प्रदेश के हरदा मे जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक विनीता शाह जी, जिला समन्वयक सर संदीप गौहर जी के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिराली सेक्टर 05 ग्राम आमाखाल की सुकनी नदी विसर्जन कुंड पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें खिरकिया विकासखंड की नवांकुर संस्था नवज्योति समाज सेवा समिति बिचपुरी मॉल के द्वारा श्रमदान किया गया। मूर्ति विसर्जन कुंड के आसपास साफ सफाई की गई।
इस अवसर मेंटर्स अंजना श्रीवास्तव, मुकेश कुम्हारे के द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों को जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इनके द्वारा बताया गया कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास से हम जल संरक्षण कर सकते हैं। हम लोग नदी के घाटों के किनारे गंदगी ना करें इसे साफ सुथरा रखें, जल संरक्षण के लिए सोखता गड्ढे बनाकर बारिश का पानी का संरक्षण कर सकते हैं। जल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका हम दुरुपयोग ना करें।
जल ही जीवन है, इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रभारी सुनील मंडराई राजेश कुमार ने भी संदेश दिया। अंत में शपथ दिलाई गई । ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गोमगांव सचिव आशीष श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, स्टूडेंट में सीमा मरापे,कमलेश,कविता इवने,सोनम मढ़ानी,शिक्षिका अतीका गंगराड़े,ममता सेजकर, ग्राम के नागरिक द्वारा श्रमदान में सहभागिता की गई।


