।।जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संवाद कार्यक्रम।

संवाददाता मिथलेश वैष्णव

ब्लॉक खिरकिया की नवांकुर कृष्णा रेखा सामाजिक सेवा संस्था द्वारा जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक समन्वयक श्रीमती विनीता शाह द्वारा जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की साफ सफाई के लिए प्रेरित किया गया ।

श्रीमती शाह ने बताया की जल संचय के बारे में अगर आज नहीं सोचा तो भविष्य में जल संकट भीषण रूप ले लेगा तब आने वाली पीढ़ियां हमें इसके लिए दोषी मानेगी।

कार्यक्रम में जल संचय को लेकर परामर्शदाताओं ने अपने-अपने विचार रखें एवं जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई गई एवं उपस्थित लोगों को प्रेरित किया कि वह अपने-अपने प्रयोग ग्राम में जल दूत बनकर जल संरक्षण के लिए प्रयास करें।

इस दौरान परामर्शदाता मनोज राय, मुकेश कुम्हारे, अपेक्षा दशोरे, अंजना श्रीवास्तव, ऋषि विश्नोई , नवांकुर संस्था प्रभारी आशीष राजपूत एवम मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment