मीणा समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक हरदा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि डेट गांव निवासी राधेश्याम पिता मांगीलाल मीणा उम्र 70 वर्ष को गांव की ही महिला श्याम बाई पति कपूर चंद के द्वारा छिपाबाड थाने में झूठी शिकायत करते हुए कहा गया! कि गांव के ही राधेश्याम मीणा के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया! जिससे छिपाबाड पुलिस ने राधेश्याम मीणा को पकड़कर छिपावड थाने में बैठाया रखा!
महिला के द्वारा अपनी जाति का दुरुपयोग करते हुए!तथा महिला होने के कारण अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए राधेश्याम मीणा को जबरदस्ती फसाया गया है! उनके द्वारा बताया गया कि महिला राधेश्याम मीणा के खेत में घास काटने आई थी! जिसका विरोध करने पर महिला के द्वारा राधेश्याम मीणा को धमकी देते हुए कहा गया!
कि यदि मुझे घास काटने नहीं दिया गया! तो तुम्हें झूठ कैसे फसबा दूंगी! जिसके बाद महिला ने छिपावड थाने में शिकायत दर्ज करा दी! जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जो भी व्यक्ति आरोपी पाया जाए! उसके खिलाफ कार्रवाई हो!
