आरटीआई एक्टिविस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद जाट के द्वारा हरदा कलेक्ट जनसुनवाई में आवेदन देते हुए कहा गया कि हरदा जिले में एंबुलेंस 108 की बहुत ज्यादा कमी देखी गई है! जिसके चलते कई गर्भवती महिलाओं को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है!

तथा एंबुलेंस समय से नहीं पहुंच पाती है!यह समस्या हरदा जिले में एक गंभीर रूप ले चुकी है!इस समस्या के निदान के लिए हरदा जिले में तत्काल प्रभाव से 20 एंबुलेंस बढ़ाई जाए!ताकि जरूरतमंद लोगों को सुविधा मिल सके!तथा उन्होंने सरकारी अस्पताल में पार्किंग शुल्क कम करने हेतु भी आवेदन दिया!

सरकारी अस्पताल में पार्किंग शुल्क अधिक है! यह आमजन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है!दोनों समस्याओं का संशोधन होना अत्यंत आवश्यक है!ताकि जरूरतमंद तथा आमजन को इसका लाभ मिल सके!
