हरदा।कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में हरदा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध उत्खनन की शिकायत पर गत दिवस 5 दिसम्बर को खनिज अधिकारी द्वारा ग्राम कपासी, तहसील रहटगांव में शिकायत की जांच की गई, जिसमें ठेकेदार द्वारा 800 घन मीटर का अवैध उत्खनन पाया गया।
इस संबंध में प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर न्यायालय हरदा में प्रेषित किया जा रहा है।
इसी प्रकार 5 दिसम्बर को ग्राम हंडिया में अवैध भंडारण की जांच की गई। जांच के दौरान मेसर्स प्रजापति ट्रेडर्स हंडिया एवं सानवी ट्रेडर्स हंडिया द्वारा कुल 24 घन मीटर का अवैध भंडारण पाया गया, जिसका प्रकरण तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय हरदा में प्रेषित किया जा रहा है।
सभी प्रकरणों में म.प्र. अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी।
