हरदा। जयस हरदा के तत्वाधान में ग्राम पोखरनी में ग्राम वासियों के साथ की बैठक……
जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन जयस हरदा के पदाधिकारी जयस शिक्षा प्रभारी रोहित कुमरे ने पोखरनी में आदिवासी समुदाय के लोगों की समस्या जानने पहुंचे,पोखरनी के छात्र-छात्राएं बुजुर्ग महिलाओं से किया संवाद,ग्राम पोखरनी में ग्रामीण जनों से बातचीत कर उन्हें संगठित रहने की बात कही क्योंकि जब भी आदिवासियों के साथ शोषण होता है अत्याचार होता है तो आदिवासियों की लड़ाई लड़ने कोई नहीं आता है।
इसलिए एकजुट होकर ग्राम स्तर की सामाजिक मुद्दों के लिए आवाज उठाने की बात कही, साथ ही कहां की किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो जय आदिवासी युवा शक्ति जयस हरदा आप सभी के साथ खड़ा है, एवं संगठन को मजबूत करने के लिए आप सभी को संगठित रहनें कि बात कहीं।
पोखरनी के युवाओं ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि हम भी एकजुट रहना चाहते हैं,एवं ग्राम स्तर की आने वाली दिक्कतों को सामाजिक मुद्दों को गंभीरता से जयस संगठन के तत्वाधान में उठाएंगे एवं हर समस्या का समाधान के लिए प्रयासरत रहने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर जी भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
आयोजन में जयस शिक्षा प्रभारी रोहित कुमरे जयस महामंत्री विजय इरपाचे ग्रामवासी रामहरि उइके,निलेश वट्टी,अमन उइके,अमन धुर्वे,अनिकेत उइके, पियूष कुमरे, जयकांत भलावी, छात्रा महिमा उइके एवं ग्राम वासी मोजूद रहे।
