पोते की चाह रखने वाली कलयुगी दादी ने चार माह की पोती के मुंह में गमछा ठुसकर ली जान

नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बेरखेड़ी से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है! जहां पर पोते की चाहत रखने वाली कलयुगी दादी ने अपनी चार माह की पोती के मुंह में गमछा ठूसकर जान ले ली! और पोती की पोटली बनाकर कुएं में फेंक दिया!

बताया जा रहा है कि दादी को पोते की चाहत थी, परंतु पोती के जन्म से वह नाखुश थी! बच्ची का जन्म 27 मई को हुआ था! घटना के दिन बच्ची कृतिका की मां मीरा घर के पीछे बर्तन धो रही थी! तथा बच्ची के पिता काम पर गए हुए थे! जिससे मौके का फायदा उठाकर बच्चों की दादी मीणा भाई अशवरे ने चार माह की पोती कृतिका के मुंह में गमछा ठुस दिया!

जिससे सांस रुकने से उसकी मौत हो गई! तथा दादी ने बचने के लिए घर के बाडे में काम करने लग गई! बच्ची की दादी का नाम मीना बाई अशवरे बताया जा रहा है!शुक्रवार को बच्ची के गुम होने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई!तथा ग्राम कोटवार और बच्ची की दादा निर्भय सिंह ने जब कुएं में पोटली देखी!

तो मीराबाई बच्ची की दादी के द्वारा यह कहते हुए पोटली खोलने से मना कर दिया गया! कि पोटली में माहवारी के समय में उस किए हुए गंदे कपड़े हैं!परंतु बाद में जब पुलिस ने पोटली खोली तो उसमें बच्ची का शव मिला!तथा मीना बाई से शक्ति से पूछताछ करने के बाद बच्ची की दादी मीना बाई ने कबूल किया!

की बच्ची को उसी ने मुंह में कपड़ा ठुसकर हत्या की थी! जिस पर बच्ची की दादी पर 103(1) की धारा मैं अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है! फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची के मुंह में 24 सेंटीमीटर लंबा और 10 सेंटीमीटर गमछे का टुकड़ा पाया गया था! जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई!

Leave a Comment