कन्नौद के पास ग्राम चतरपुरा (सतवास ) मे रसीद पटेल के मकान मे आग लग जाने से घरेलु सामान बिस्तर कपड़ा बर्तन इत्यादि सामान जलकर राख हो गया
ग्रामीणो ने बताया कि अज्ञात कारणो से रसीद पटेल के निवास के उपरी हिस्से मे आग लगने पर तत्परता से आग बुझाने का कार्य किया तथा सतवास पुलिस थाना पर सूचना दी गई नगर निरिक्षण आशीष राजपूत अपने स्टाफ के साथ तत्काल पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया नगर निरिक्षक राजपूत ने बताया कि आग लगने पर तत्काल बचाव कार्य किया गया तथा आग लगने के कारणो की जांच की जा रही है
विनोद भूतड़ा कन्नौद से
