कानून व्यवस्था संबंधी बैठक 7 जनवरी को होगी


हरदा 1 जनवरी 2025/ जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक 7 जनवरी को आयोजित होगी। यह बैठक कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शाम 5 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में सहकारिता, वन, पुलिस, जिला पंचायत, खाद्य, खनिज, आबकारी, परिवहन, यातायात, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय पर जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Comment