हरदा जिले की रहटगांव तहसील के ग्राम कासरनी में शुक्रवार की रात आए पानी के कारण स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया
देखिए वीडियो मे
स्कूल शिक्षकों का कहना है कि जब उन्होंने सुबह स्कूल खोली तो पूरे स्कूल परिसर में तथा कक्षा आदि में पानी घुस गया था

उन्होंने बताया कि हमारे आने से पूर्व पानी का लेवल तकरीबन एक फिट था जो हमारे आने से पहले निकल गया था इसके बाद भी बहुत सारा पानी कक्षा और परिसर में जमा हुआ था

जिससे बच्चों आदि को कक्षा में बिठाने में काफी समस्याएं आई बताया जा रहा है कि स्कूल ढलान में होने के कारण पूरे गांव का पानी स्कूल परिसर में आ जाता है

जिससे कि कक्ष आदि में भी पानी चला जाता है इस संबंध में जब डीएफओ श्री बलवंत पटेल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह डीआरसी ऑफिस से इसकी फाइल बुलाएंगे तथा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
