वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। कतिया समाज शिक्षक समिति हरदा की बैठक 18/05/2024 को शकूर सत्तार कॉलोनी कतिया समाज सामुदायिक भवन में बैठक का आयोजित के गई। जिसमे समिति ने निर्णय लिया कि 9 जून को होगा मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया जाएगा
बैठक एजेंडा निम्न अनुसार….
1) वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करने एवं सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित करने पर विचार विमर्श एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना ।
2) समिति के आय एवं व्यय की समीक्षा एवं चर्चा।
3) समिति के अध्यक्ष /सचिव के नाम से खोले गए खाते में पैसे जमा करने एवं संचालन पर विचार विमर्श।
4) नवोदय में प्रवेश पाने वाले छात्रों व शिक्षकों को सम्मानित करने एवं आगामी वर्ष हेतु कार्य योजना तैयार करने हेतु विचार विमर्श।
मेधावी छात्र/छात्राओं का प्रोत्साहन समारोह का आयोजन-
कतिया समाज शिक्षक समिति की बैठक में समिति को ओर से निर्णय लिया गया कि मेधावी छात्र/छात्राओं का प्रोत्साहन समारोह का आयोजन दिनांक 09/06/2024 दिन रविवार स्थान: गुर्जर छात्रावास एवं मांगलिक भवन, हरदा प्रातः 11:00 बजे से शाम 03 बजे तक किया जवेगा।

