हरदा विधायक निकालेंगे कावड़ यात्रा बनाई रणनीति

हरदा :- क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर डॉ. आर.के. दोगने मित्र मंडल द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष निकल जाने वाली भगवान भोलेनाथ की हर हर महादेव कावड़ यात्रा, इस वर्ष भी दिनांक 28 जुलाई 2025 सोमवार को प्रातः 8:00 बजे से मां नर्मदा के तट हंडिया रिद्धि नाथ घाट से शुरू की जावेगी।

1000039670
हरदा विधायक निकालेंगे कावड़ यात्रा बनाई रणनीति 4

उक्त कावड़ यात्रा की रूपरेखा शनिवार को हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के निवास पर समिति के सदस्यों द्वारा बनाई गई। कावड़ यात्रा हंडिया से शुरू होकर शाम 5:00 बजे हरदा सांई मंदिर पहुंचेगी,

1000039716
हरदा विधायक निकालेंगे कावड़ यात्रा बनाई रणनीति 5

जहां से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा के साथ कावड़ यात्रा स्थानीय गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचेगी जहां पर मां नर्मदा के पावन जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जावेगा। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों से कावड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है।

दिनांक 27.07.2025
विनय मालवीय 7770823691

Leave a Comment