खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये गये


हरदा 29 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से सैम्पल लिये जा रहे है।

मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति बंसल और श्री आर. के. कांबले की टीम ने हरदा की पावनी डेयरी से मावा व पनीर, कैलाश भैया डेयरी से मावा व घी तथा मधुर डेयरी से दही व मिल्क के सैंपल लिये। इससे पूर्व सोमवार को खिरकिया की पुष्पा डेयरी से गुलाब जामुन व चॉकलेट तथा कृष्णा डेयरी से मावा व घी के सैंपल लिए गये। उन्होने बताया कि ये सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे तथा जांच रिर्पाेट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment