नर्मदापुरम के BJP सांसद और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी सिवनी मालवा में एक महा आरती में सम्मिलित होने गए थे! जहां पर उन्हें एक कुर्सी पर बिठा दिया गया! और लोगों के द्वारा उन पर पुष्प वर्षा की गई!जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है!

वीडियो के वायरल होते ही सांसद एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी जमकर ट्रोल हुए! हालाकि बाद में सांसद दर्शन सिंह चौधरी के द्वारा वीडियो हटा दिया! परन्तु तब तक वीडियो काफी वायरल हो चुका था!

ट्रॉलर्स ने की जमकर आलोचना
सांसद और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के वीडियो वायरल होने के बाद किसानों और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया! उनका कहना है कि एक तरफ किसान खाद के लिए लाइन में लगा हुआ है!उन्हें खाद के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है! और वही दूसरी तरफ सांसद एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अपने ऊपर पुष्प की वर्षा करवा रहे हैं!
