किसानों को आ रही लगातार समस्याओं को लेकर किसानों ने हरदा में निकाली आक्रोश रैली

बीते दिन हरदा जिले में किसानों को आ रही समस्याओं के कारण किसानो के द्वारा हरदा मे रैली निकाली गई! यह रैली हरदा मंडी प्रांगण से होते हुए,हरदा के विभिन्न मार्गो अस्पताल चौराहा, नेहरू स्टेडियम छिपानेर बाईपास से होते हुए हरदा कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई!

1000091728
किसानों को आ रही लगातार समस्याओं को लेकर किसानों ने हरदा में निकाली आक्रोश रैली 5

तथा जहां पर किसानों के द्वारा कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देते हुए अपनी 7 मांगो के साथ कलेक्टर श्री जैन को ज्ञापन सोपा गया! इस ज्ञापन के 7 बिंदु इस प्रकार हैं!

1000091729
किसानों को आ रही लगातार समस्याओं को लेकर किसानों ने हरदा में निकाली आक्रोश रैली 6

1. सोयाबीन और मक्का के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदी हो, इस हेतु पंजीयन शुरू किए जाएं!

देखिए वीडियो में

2. मोरण्ड गंजाल परियोजना जल्द से जल्द लागू की जाए! यह योजना 1972 से प्रस्तावित है! तथा इस परियोजना से प्रभावित गांव के लोगों को जमीन के बदले जमीन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, अस्पताल, आवास,आदि समुचित व्यवस्था कर अन्य क्षेत्रों में पुनर्वास दिया जाए!

1000091732
किसानों को आ रही लगातार समस्याओं को लेकर किसानों ने हरदा में निकाली आक्रोश रैली 7

3. इस वर्ष 2024 -25 में खराब हो चुकी फसलों की सही से जानकारी ले कर किसानों को उचित बीमा राशि उपलब्ध कराई जाए !

देखिए वीडियो में

4.इस वर्ष हुई अतिवृष्टि से खराब फसल की सेटेलाइट के द्वारा सर्वे न करा कर जमीनी स्तर से सर्वे करा जाए!तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा राशि दिलवाई जाए !

5.आगामी फसल के लिए खाद यूरिया डीएपी नहर विभाग के द्वारा नेहरो का उचित मेंटेनेंस कर पानी तथा उचित बिजली व्यवस्था लगातार 12 घंटे दी जाए!

6. कृषि सिंचाई के लिए मुख्यमंत्री अनुदान योजनाए पुनः शुरू की जाए!

7. हरदा जिले के गैर राजनीतिक किसान आक्रोश रैली, जिला समन्वयक बैठक एवं जिला विकास बैठक मे सम्मिलित किया जाए!

हरदा कलेक्टर श्री जैन के द्वारा आश्वासन देते हुए कहा गया है किसने की समस्याओं का जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा!

किसानों के द्वारा कहा गया है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण नहीं किया गया,तो वह अपना आंदोलन आगे भी इसी तरह जारी रखेंगे!

Leave a Comment