कराटे स्पर्धा में राज्य स्थरीय प्रतियोगिता में 5 बालिकाओ को हुआ चयन।

कराटे स्पर्धा में राज्य स्थरीय प्रतियोगिता में 5 बालिकाओ को हुआ चयन।

खिरकिया। माँ शारदा नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा कराटे में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर नगर की बेटिया राधिका ओनकर एव प्रगति चावड़ा का स्वागत किया गया एव उनके उज्वल भविष्य की कामना की। आपको बता दे की खिरकिया नगर से कराटे स्पर्धा में 5 बेटियों का चयन हुआ है। बैतूल में आयोजित संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता में खिरकिया तहसील की 5 बेटियों ने स्वर्ण पदक अर्जित कर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। जिसमे राधिका ओनकर,प्रगति चावड़ा, भावना फरकले, असफिया अली, और महिमा मरकाम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।बच्चियों ने बताया की प्रशिक्षण के लिए जगह नहीं होने के बाद भी यह एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। हमने ग्राउंड के लिए कई बार नगर प्रशासन को अवगत कराया है
ओर कई बार जनसुनवाई हरदा एव खिरकिया में आवेदन दे चुके है परंतु हमे किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल रही ,हमारा निवेदन है कि हमें ग्राउंड उपलब्ध कराया जाये। जिससे कि हम और अच्छी मेहनत करके बड़ी उपलब्धि हासिल करें जिससे हमारे नगर का नाम रोशन हो सके।

Leave a Comment