हरदा 25 अक्टूबर 2024, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग के दल द्वारा खाद एवं बीज की दुकानों से सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार को कृषि विभाग के दल ने जिले के बीज एवं उर्वरक विक्रेताओ के विक्रय तथा भण्डारण प्रतिष्ठान का निरिक्षण एवं नमूने लिए। इस दल में जिला उर्वरक निरीक्षक सह सहायक संचालक कृषि – श्री रामकृष्ण मंडलोई, श्री अनिल कुमार मलगायां दल क्रमांक – 2. विकासखंड निरीक्षक सह वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी – सुश्री सोनल आठनेले, कृषि विस्तार अधिकारी श्री अतुल यादव शामिल थे। इस दल द्वारा द्वारा बीज नियंत्रण आदेश 1983 एवम बीज अधिनियम 1968 एवम उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 में विनिर्दिष्ट प्रावधानों के तहत् विकासखंड हरदा के उर्वरक विक्रेता मंगलम फ़र्टिलाइज़र हरदा, माँ रेवा एग्रो एजेंसी हरदा, विक्रय एवं भंडारण प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया, तथा निरिक्षण के दोरान पाई गई कमियों के सम्बन्ध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टिकरण चाहा गया है । बीज तथा उर्वरको के नमूने लिए गये है, जिन्हे विश्लेषण हेतु राज्य शासन द्वारा अधिसूचित प्रयोगशाला को प्रेषित किये जायेगें। विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के पश्चात आगामी कार्यवाही की जावेगी।
