माघ मेले में शंकराचार्य की तबीयत बिगड़ी, 5 दिन से धरने पर बैठे हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।

प्रयागराज। माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का धरना जारी है. मौनी अमावस्या विवाद के बाद से वे शिविर के बाहर बैठे हैं, स्वास्थ्य बिगड़ गया है. बुखार के बावजूद चिकित्सा नहीं ले रहे. प्रशासन से माफी और ससम्मान स्नान की मांग पर अड़े हैं, जिससे 1.25 लाख शिवलिंगों की स्थापना प्रभावित हुई है।

माघ मेले में मौनी अमावस्या से ही धरने पर बैठे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ गई. मौनी अमावस्या पर स्नान से रोके जाने के बाद वो नाराज हैं और खुले आसमान के नीचे पांच दिन से बैठे हुए हैं. यही कारण है की उनके स्वास्थ्य में खराबी आई. उनके स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों से परामर्श लिया गया है. फिलहाल वह आराम कर रहे हैं और लोगों से मुलाकात करने से बच रहे हैं।

वहीं शंकराचार्य की तबीयत खराब होने की पुष्टि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज ने की है.दरअसल, मौनी अमावस्या पर मेला प्रशासन ने स्नान करने के लिए जाने के दौरान उनकी पालकी रोक दी थी. इसके बाद उनके शिष्यों और अधिकारियों के बीच तीखी नोंक झोक हुए थी. इसके बाद प्रशासन ने उन्हें स्नान करने से पहले ही वापस लौटा दिया था. शंकराचार्य के शिष्यों का आरोप है कि चोटी और शिखा पकड़कर उनको पटक कर मारा गया. इतना ही नहीं, दंड छीनकर फेंक दिए गए. पिटाई के बाद कई साधु-संन्यासियों की हालत खराब हो गई.

Leave a Comment