हरदा जिला करणी सेना महिला इकाई का ऐतिहासिक प्रदर्शन, स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

हरदा।जिले की करणी सेना महिला इकाई ने आज इतिहास रच दिया। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में राजपूत समाज की नारी शक्ति अन्याय के विरुद्ध न्याय की माँग को लेकर सड़कों पर उतरी। यह प्रदर्शन सिर्फ़ संख्या का नहीं, बल्कि शक्ति, एकता और साहस का प्रतीक बन गया।

वीरांगनाओं की यह हुंकार साफ़ कहती है अब नारी चुप नहीं रहेगी

अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करेगी और सत्य की राह पर संगठित होकर विजय प्राप्त करेगी।समस्त करणी सेना महिला इकाई एवं राजपूत समाज की इतनी महिलाओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब अत्याचार को चुपचाप सहने का समय नहीं है।

यह केवल प्रदर्शन नहीं था, बल्कि नारी शक्ति का गरजता हुआ आह्वान था –”

प्रदर्शन के दौरान महिला इकाई की क्षत्राणीयो द्वारा स्थानीय प्रशासन को न्याय की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें हाल ही की घटनाओं पर निष्पक्ष न्याय एवं दोषियों पर कठोर कार्यवाही की माँग की गई।

प्रशासन को ज्ञापन देते समय करनी सेना की महिला इकाई की कई क्षत्राणीया उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम