मंगलवार जनसुनवाई में आरटीआई एक्टिविस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद जाट की पत्नी सोनम धामा ने आवेदन देकर शिकायत करते हुए कहा कि 19-8-2025 को मेरे साथ करताना चौकी में पुलिस अधिकारी टीआई अनिल गुर्जर,एस आई रिपुदमन एवं एसआई जितेंद्र वैष्णव के द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया!

तथा मेरे देवर के साथ मारपीट की गई! जिसकी शिकायत मेरे द्वारा 21-8-2025 पुलिस अधीक्षक को करने के बाद भी अभी तक संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है!
तथा इस संबंध में मेरे द्वारा सबूत भी दिए गए थे! जिसकी कार्रवाई को अभी तक टाला जा रहा है! अत: महोदय जी संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए!
