विश्वकर्मा महापंचायत संगठन मध्य प्रदेश इकाई, जिला हरदा के तत्वाधान में “माँ के नाम एक पौधा” अभियान के अंतर्गत संगठन विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

हरदा ।दिन– रविवार⏰ समय – दोपहर 12:00 बजे📍 कार्यक्रम स्थल –संस्कार स्कूल के सामने, नरेंद्र बिल्डिंग वर्क,छीपनेर रोड, हरदा (म.प्र.)इस पावन अवसर पर संगठन के जिला हरदा के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यगण से विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा अपने आसपास के समाजजनों और परिचितों को भी साथ लेकर अवश्य आएँ।

विशेष निवेदन :सभी साथी कार्यक्रम में आते समय अपने साथ एक फलदार या छायादार बड़ा पौधा अवश्य लेकर आएँ, ताकि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जा सके और यह अभियान सफल बनाया जा सके।

आइए हम सभी मिलकर “माँ के नाम एक पौधा” लगाकर पर्यावरण संरक्षण और समाज जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ। ओमप्रकाश विश्वकर्माजिला अध्यक्षश्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठनजिला हरदा (म.प्र.)

Leave a Comment