Harda: आम फलबहार की नीलामी 29 अप्रैल को

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। सहायक संचालक उद्यानिकी हरदा ने सभी फल व्यापारियो से शासकीय उद्यान रोपणी अबगॉवकलां में आम फलबहार की नीलामी वर्ष 2024-25 के लिये सील बंद निविदाएं आमंत्रित की हैं। 

उन्होने बताया कि इच्छुक फल व्यापारी 29 अप्रैल सोमवार को दोपहर 12 बजे तक 50 रूपये की निविदा प्रपत्र प्राप्त कर नीलामी में भाग ले सकते हैं। आम फलबहार की नीलामी रोपणी अबगॉवकलां में दोपहर 2 बजे से संचालित की जावेगी। 

अधिक जानकारी के लिये कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला हरदा के दूरभाष क्रमांक 07577-225192 एवं कार्यालय उद्यान अधीक्षक शासकीय उद्यान रोपणी अबगॉवकलां विकासखंड हरदा के दूरभाष क्रमांक 9977315436 पर संपर्क कर सकते हैं। 

उन्होने बताया कि नीलामी के लिये धरोहर राशि 10 हजार रूपये जमा करना अनिवार्य हैं। इस हेतु शासकीय बोली राशि 40 हजार रूपये रहेगी।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम