वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। रविवार को कतिया समाज शिक्षक समिति हरदा के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। जिसमे कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिसमें प्रथम रैंक संजना पिता पूनम चंद ओंनकर एवं दूसरा स्थान सिराली निवासी कुमारी झलक पिता रामकृष्ण लखोरे एवं 12वीं के कला संकाय में प्रथम रैंक पर कुमारी सेजल पिता दुर्गा शंकर धार्मिक द्वारा 92.4 प्रतिशत एवं दूसरे स्थान पर राजनंदनी पिता हजारीलाल द्वारा 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया
इस प्रकार एग्रीकल्चर विषय में प्रथम स्थान पर सुमित पिता दिनेश कुमार चौरे जमुनिया कला जिला सीहोर द्वारा 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं दूसरे स्थान पर आयुष पिता नारायण दास पटनारे निवासी ग्राम सिरकलम्बा के द्वारा प्राप्त किया गया।
अगले क्रम में कॉमर्स विषय में तनुश्री पिता ललित भैसारे निवासी इटारसी द्वारा 92.6% अंक प्राप्त कर प्रथम रैंक प्राप्त की दूसरे स्थान पर पिता कन्हैया लाल सेजकर कर निवासी रामपुर द्वारा 90.4% प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त । एवं तेजेंद्र पिता निर्भय दास दुधे द्वारा 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरी रैंक प्राप्त कि है तथा बायोलॉजी संकाय में प्रथम स्थान राजकुमारी पिता भगवान दास निवासी ग्राम जलोदा द्वारा 83.6% प्राप्त कर समाज में प्रथम रैंक प्राप्त की तथा इसी प्रकार कुमारी दीक्षा कुल्हारे पिता भगवान दास कुल्हारे द्वारा 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज में दूसरी रैंक प्राप्त की
अगले क्रम में गणित संकाय में प्रथम स्थान पर दीपेश दूधिया पिता देवीदास दूधिया ग्राम पगढाल द्वारा 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा देवेंद्र पिता लखनलाल झिजोरे निवासी ग्राम बरखेड़ी द्वारा 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा कुमारी जिया पिता संतोष नगर द्वारा 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस प्रकार कक्षा 10वीं एवं 12वीं में कुल 46 छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि महेश कुल्हारे, राम कुमार चौरे एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवहारे तथा विशेष अतिथि रामलाल बडनेरे, भानु प्रकाश सेजेकर, डी के चौरे, राहुल पवारे, बंशीलाल ओंनकर, बी एल कतिया एवं अभिजीत कतिया , जे के चोलकर, अजय मंडलेकर एवं शिक्षक समिति हरदा के साथ अविनाश ओंनकर एवं मोहन नागले द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित गया ।
ये भी पढ़ें: MP News: मध्यप्रदेश में रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 1 अरब 37 करोड़ का जुर्माना
