बिहार।देश की मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार विनोद मिश्रा को चुनाव में हरा दिया है। लेकिन 25 वर्षीय मैथिली की यह जीत आम नहीं है, बल्कि उन्होंने यह जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है।
अब मैथिली ठाकुर देश की सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं। हालांकि उनके लिए यह चुनाव आसान नहीं था, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार विनोद मिश्रा उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे थे, लेकिन उन्होंने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है।
सबसे कम उम्र का विधायक होने का खिताब इससे पहले तेलंगाना के कांग्रेस विधायक मयनामपल्ली रोहित के नाम था।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं मैथिली?
सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी पढ़ाई भी अच्छे से पूरी की है। उन्होंने उन्होंने 5वीं तक घर में ही पढ़ाई की। उसके बाद उनके पिताजी अपने बच्चों को लेकर दिल्ली शिफ्ट हो गए। जिसके बाद मैथिली ठाकुर ने 12-13 साल की उम्र में एमसीडी के स्कूल में एडमिशन लिया। जहां से उन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी की।
जिसके बाद उन्हें प्राइवेट स्कूल बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में स्कॉलरशिप मिली। स्कूली पढ़ाई के बाद आगे की पढाई के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में एडमिशन ले लिया। जहां से उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की।
